Breaking News

18 सितंबर रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत, स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों ने पल्स पोलियो अभियान से मांगी छुट्टी

 


बलिया।। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तरप्रदेश की बलिया जिला अध्यक्ष सत्या सिंह ने जिलाधिकारी और सीएमओ बलिया से आगामी 18 सितंबर दिन रविवार को स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों को अवकाश देने की मांग की है। कहा है कि आगामी 18 सितंबर रविवार को हिन्दू महिलाओ द्वारा अपने पुत्रो की दीर्घायु के लिये जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है। यह व्रत पूर्णरूप से निर्जला होता है और इस व्रत का पारण अगले दिन सोमवार को होगा। इस व्रत के लिए अन्य सरकारी विभागों मे महिलाओ को अवकाश भी मिलता है।

सत्या सिंह ने कहा कि इस बार पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की तिथि जो 18 सितंबर रविवार को रखी गयी है, उसमे व्रत धारण की हुई महिला कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना नही है। अगर विभाग के उच्चधिकारियो द्वारा विवश किया जायेगा और किसी कर्मी के साथ स्वास्थ्य संबंधी जटिलता उत्पन्न हुई तो इसके लिए सीधे तौर पर सीएमओ और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

सत्या सिंह ने अनुरोध किया है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए व्रत करनर वाली महिलाओ को रविवार और सोमवार(18 व 19 सितंबर )को पल्स पोलियो अभियान से छुट्टी दे दी जाय। बुधवार से ये सभी कर्मी युद्ध स्तर पर कार्य करके लक्ष्य को पूर्ण करने का काम करेंगी।