Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार के छोटे भाई का निधन, फैली शोक की लहर

 


बलिया।। वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक जागरण के पूर्व जिला प्रबंधक प्रमोद कुमार उपाध्याय के छोटे भाई सुबोध उपाध्याय का आज पीजीआई लखनऊ मे इलाज के दौरान मौत हो गयी है। श्री उपाध्याय की मौत की खबर मिलते ही चंद्रशेखर नगर आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों के पहुँचने का क्रम शुरू हो गया है। वही जो शुभचिंतक दूर है वो लोग प्रमोद कुमार उपाध्याय और अजय कुमार उर्फ़ बबुआ जी के मोबाइल पर फोन करके अपनी अपनी शोक संवेदनायें व्यक्त कर रहे है।






बता दे कि स्व सुबोध उपाध्याय पिछले 10 सालों से किडनी के रोग से ग्रसित थे। तबियत ज्यादे ख़राब होने पर पीजीआई लखनऊ मे भर्ती कराया गया था। स्व उपाध्याय अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये है। पुत्र नितीश विहान विद्यापीठ के प्रबंधक का दायित्व निभा रहे है। स्व सुबोध उपाध्याय का अंतिम संस्कार पैतृक गांव उजियार भरौली से स्थानीय गंगा घाट पर बुधवार को किया जायेगा।