Breaking News

सादे समारोह मे मनायी गयी स्व मुनिश्वर भाई कुशवाहा की 11वी पुण्यतिथि




संतोष कुमार द्विवेदी

नगरा, बलिया। नगर पंचायत नगरा के सरायचावट स्थित जनता ग्राम विकास संस्थान पर रविवार को सायंकाल समाजवादी चिंतक, लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व मुनिश्वर भाई कुशवाहा की 11 वीं पुण्यतिथि एक सादे समारोह में मनाई गई। पुण्य तिथि समारोह में भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के अध्यक्ष जनार्दन तिवारी एवं अन्य अतिथियों, गणमान्य नागरिकों ने स्व कुशवाहा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



समारोह को संबोधित करते हुए जनार्दन तिवारी ने कहा कि स्व मुनिश्वर भाई कुशवाहा हमेशा गरीबों के साथ खड़े रहते थे। उनका सपना था कि समाज के दबे कुचले लोगो के चेहरे पर खुशहाली दिखाई दे। कहे कि उनके आदर्शो को आत्मसात करके ही भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना की जा सकती है।






वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह, डॉ उमेश चन्द्र तिवारी, दिनेश्चर कुशवाहा, प्रधानाचार्य पिंकू पांडेय, ब्रजेश सिंह, महेश वर्मा, संजय वर्मा सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत नेत्र चिकित्सक डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा एवं जनता ग्राम विकास संस्थान के मंत्री उमेश चन्द कुशवाहा ने आभार प्रकट किया।