Breaking News

सभी अखाड़ेदारों को नपा अध्यक्ष ने किया सम्मानित, नपा की तरफ से दी सहयोगराशि व फर्स्ट ऐड सामग्री




बलिया।। वर्षो से चली आ रही परम्परा के क्रम मे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी ने महावीरी झंडा के सभी 9 अखाड़ेदारों को नगर पालिका मे केशरिया गमछा ओढ़ा कर सम्मानित किया। इसके बाद सभी अखाड़ेदारों को नगर पालिका की तरफ दी जाने वाली आर्थिक सहयोग राशि और चोट लगने पर तुरंत इलाज के लिए फर्स्ट ऐड किट प्रदान किया।







बता दे कि सावन की पूर्णिमा के दिन शहर के विभिन्न इलाकों से कुल 9 महावीरी झंडा जुलुस पूरे शानो शौकत  के साथ अपने अपने अखाड़ों से निकल कर शहर का भ्रमण कर वापस अपने अखाड़ों पर जाकर समाप्त होता है। जुलुस के भ्रमण के समय अखाड़े के सदस्य शास्त्रों के साथ खूब करतब दिखाते है। अखाड़ों के करतबो को देखने के लिए लोगो की भीड़ सड़क के दोनों किनारों पर लगी रहती है।