Breaking News

प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बीसीडीए जिला अध्यक्ष आनंद सिंह के घर पहुंच कर व्यक्त की शोक संवेदना

 


बलिया। बीसीडीए के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह के पिता ओम प्रकाश सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर  ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य बुधवार को उनके विजयीपुर स्थित आवास पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की।





बुधवार को शोक संवेदना व्यक्त करने वाले प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिवाकर सिंह, महामंत्री सुधीर अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह टिल्लू, पीआरओ योगेंद्र दूबे , राजेश सिंह मीडिया प्रभारी,रंजन राय,और  कार्यकारिणी सदस्य ए आईओसीडी, नाग मणि मिश्रा जोन वन अध्यक्ष, श्याम सिंह जोन महां मंत्री,राजेश गाजीपुर, प्रवीण पाण्डेय रिजनल अध्यक्ष शिवजी राय जिला अध्यक्ष मऊ रहे। इनके साथ ही बब्बन यादव, विनोद मिश्र, मनोज श्रीवास्तव,अनिल त्रिपाठी, अवनीश सिंह, संजय दूबे, राजकुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, सल्टु सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।


                        फ़ाइल फोटो स्व ओमप्रकाश सिंह 

बता दे कि बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह के पिता श्री ओम प्रकाश सिंह (उम्र६९वर्ष) का विजयीपुर अपने निज निवास पर 6 अगस्त शनिवार को हृदयाघात से निधन हो गया। जिसकी खबर सुनते ही दवा व्यापारियों का हुजुम उमड़ पड़ा था। स्व सिंह का  दाह संस्कार विजयीपुर गंगा तट पर किया गया। इस मे मुहल्ले वासियों के साथ ही वेल्थरा रोड, रानीगंज, बैरिया व शहर के भारी संख्या मे लोग सम्मिलित हुए थे।