Breaking News

हेल्थ होम हॉस्पिटल मे वाहन चालक ने फहराया तिरंगा, डॉ कृष्णा एस सिंह ने की नई शुरुआत




बलिया।।हेल्थ होम हॉस्पिटल, सीतापुर आंख अस्पताल के पास,बलिया के संचालक डॉ कृष्णा एस सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित देश के आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर एक नयी और स्वस्थ परम्परा की शुरुआत की है।

डॉ सिंह ने इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा स्वयं न फहराकर अपने अस्पताल के सबसे ज्यादे दिनों से कार्यरत वाहन चालक शैलेष तिवारी के हाथों फहराकर आजादी का जश्न सभी लोगो के साथ मनाया। यह सम्मान पाने के बाद शैलेष तिवारी की आंखे ख़ुशी के आंसुओ से भर गयी और गला रुद्ध गया। श्री तिवारी ने अपने रुंधे गले से कहा कि वे सपने मे भी नही सोचे थे कि उनको भी कभी झंडा फहराने का सौभाग्य मिलेगा।





बता दे कि यह निजी अस्पताल डॉ कृष्णा एस सिंह और इनकी पत्नी डॉ जया पाठक का है। डॉ कृष्णा एस सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आजादी का असली मकसद यही है कि देश का हर एक व्यक्ति आजादी के उत्सव को मनाते समय यह सोचे कि यह उसका स्वयं का उत्सव है। मेरे द्वारा इस वर्ष भी अगर झंडा फहराया जाता तो श्री तिवारी जी के दिल मे जो अनुभूति आज पैदा हुई है, वह शायद नही होती।

मेरा यह मानना है कि हर हिंदुस्तानी के दिलो मे देश और तिरंगे के प्रति वही सम्मान व भावना होनी चाहिये। जिस दिन यह भावना सभी लोगो के दिलो मे पैदा हो जायेगी, हमारा देश न सिर्फ विश्व गुरु बन जायेगा बल्कि फिर से सोने की चिड़िया कहलाने लगेगा।