Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव पर सतीश चन्द्र कॉलेज के छात्रों ने किया अखण्ड भारत का आगाज, प्राचार्य ने फहराया तिरंगा


 


बलिया।। आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ बैंकुण्ठ नाथ पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। सतीश चन्द्र कॉलेज के संस्थापक महंथ सतीश चन्द्र गिरि की मुर्ति पर माल्यार्पण कर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी, तिरंगा यात्रा नया चौक पर स्थित चन्द्रशेखर आजाद की मुर्ति पर माल्यार्पण कर नगर भ्रमण करते हुए तारकेश्वर पाण्डेय की मुर्ति पर माल्यार्पण कर वापस कॉलेज पर समाप्त हुई।शासनादेश के क्रम में उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज तथा जिलाधिकारी बलिया के संदेश का  वाचन डॉ अवनीश चन्द्र पाण्डेय तथा डॉ देवेन्द्र ने सिंह किया।




तत्पश्चात पूर्व संचालित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी एन पाण्डेय, मुख्यातिथि भोला प्रसाद आग्नेय, चीफ प्रॉक्टर अवनीश चन्द्र पाण्डेय, समन्वयक डॉ माला कुमारी, संयोजक डॉ प्रवीण पायलट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के क्रम में सरस्वती वंदना प्रियंबदा पाठक शिखा पाठक ने प्रस्तुत किया।

स्वागत गीत सुप्रिया पाण्डेय, महिमा पाण्डेय और दीक्षा पाठक ने तथा स्वागत भाषण पूर्व संयोजक डॉ बृजेश तिवारी भूगोल विभाग ने दिया। छात्र छात्राओं ने अखण्ड भारत नामक नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक में सागर, अंकिता अपर्णा, स्मिता , सालू, गुड़िया अंजली राव ,प्रीति ने भाग लिया। भाषण देने वालों मे शिवम पाण्डेय, मनीष तिवारी, अंजली राव शामिल रहे। कजरी गीत को खुशबू सिंह और रेखा यादव ने और देश भक्ति गीत गीतांजली ओझा रिंकी गोस्वामी, और संजना ने प्रस्तुत किया। तिरंगे का कफन नामक एकांकी को सागर गुप्ता स्मिता पाठक  और पूजा प्रजापति ने प्रस्तुत किया।





इस अवसर मुख्यातिथि ने 1942 की क्रान्ति का स्मरण करते हुए 1947 की विभाजन और आजादी को विस्तार पूर्व प्रस्तुत कर छात्र छात्राओं को आजादी की कहानी से रूबरू कराया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी एन पाण्डेय ने इस अमृत महोत्सव के अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए 1857 से लेकर 1942 और 1947 तक के शहीदो से परिचय कराते हुए आजादी का संदेश दिया।समन्वयक डॉ माला कुमारी द्वारा धन्यवाद भाषण दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ श्रीपति कुमार यादव डॉ मान सिंह रणवीर सिंह संजय ठाकुर उमेश सिंह सीमा वर्मा अशोक सिंह यादव तथा कॉलेज के अन्य शिक्षकों सहित महाविद्यालय परिवार से जुड़े सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर अवनीश चन्द्र पाण्डेय की महत्वपुर्ण भुमिका रही।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार मिश्र ने किया।