Breaking News

हल्दी पुलिस के हत्थे चढ़े ब्राउन शुगर और गांजे के साथ अलग अलग स्थानों से चार तस्कर,तस्करों मे एक महिला भी




हल्दी बलिया।।थाना हल्दी जनपद बलिया  पुलिस द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 5.2 किलो गांजा  व 1.63 मि0 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद करने मे सफलता पायी है। यह कामयाबी थाना हल्दी पर गठित की गयी 4 अलग अलग पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही मे मिली है।

 बता दे कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 24 अगस्त से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश मे मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ एक अभियान छेड़ा गया है। इस अभियान मे लम्बे समय से मादक पदार्थो की तस्करी मे लगे अपराधियों के पोस्टर को भी सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का सरकार ने आदेश दिया है। सरकार के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक बलिया  राज करन नय्यर के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हल्दी पुलिस को उपरोक्त सफलता मिली है ।




 26/27 अगस्त 2022 को प्र0नि0 हल्दी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 शिवमूर्ति तिवारी, उ0नि0 राधेश्याम सरोज, उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय मय फोर्स के द्वारा अभियुक्त अभिमन्यु सिंह पुत्र स्व0 नरसिंह सिंह निवासी भरसौता थाना हल्दी जनपद बलिया को 1.63 मि0ग्राम नाजायज ब्राऊन सुगर के साथ  बादिलपुर तिराहा बहदग्राम बादिलपुर के पास से गिरफ्तार किया गया । दूसरे अभियुक्त संजय राम पुत्र सीताराम निवासी बाबूबेल थाना हल्दी जनपद बलिया को  1.6 किलो  गांजा  के साथ मलिकपुरा तिराहा बहदग्राम मझौवा से गिरफ्तार किया गया।

वही तीसरे अभियुक्त मिथिलेश सिंह उर्फ टट्टू सिंह पुत्र स्व0 त्रिलोकी  नाथ सिंह साकिन बादिलपुर गहलौत बस्ती  थाना हल्दी जनपद बलिया को 2 किलो नाजायज गाँजा के साथ सीताकुण्ड तिराहा से चैनछपरा की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया  गया ।  चौथी महिला अभियुक्ता शिवकुमारी देवी पत्नी श्रीकान्त राम  भरसौता थाना हल्दी बलिया के कब्जे से भरसौता इण्डियन पेट्रोल पम्प के सामने NH 31 के किनारे बहदग्राम  भरसौता से 1.6 किग्रा गांजा बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध N.D.P.S. ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया । 


*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0- 158/22 धारा 8/22 NDPS ACT थाना हल्दी, बलिया

2. मु0अ0सं0- 159/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना हल्दी, बलिया

3. मु0अ0सं0- 160/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना हल्दी, बलिया

4. मु0अ0सं0- 161/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना हल्दी, बलिया


गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. प्र0नि0  राकेश कुमार सिंह थाना हल्दी, बलिया मय फोर्स

2. उ0नि0 शिवमूर्ति तिवारी थाना हल्दी जनपद बलिया 

3. उ0नि0 राधेश्याम सरोज थाना हल्दी जनपद बलिया

4. उ0नि0  शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना हल्दी जनपद बलिया

5. का0 अमन सिंह थाना हल्दी जनपद बलिया 

6. का0 हर्षित पाण्डेय थाना हल्दी जनपद बलिया

7. म0का0 सन्ध्या थाना हल्दी जनपद बलिया

8. हे0का0 रितेश कुमार सिंह थाना हल्दी जनपद बलिया

9. का0 नितिन कुमार थाना हल्दी जनपद बलिया

10. उ0नि0 शिवमूर्ति तिवारी थाना हल्दी जनपद बलिया

11. का0 विनय प्रताप सिंह थाना हल्दी जनपद बलिया

12. का0 बृजेश कुमार यादव थाना हल्दी जनपद बलिया

13. का0 शिवनारायण पाल थाना हल्दी जनपद बलिया