Breaking News

2 पिकअप पर 4 गोवंश के साथ 7अभियुक्त गिरफ्तार,3चाकू भी बरामद



संतोष कुमार द्विवेदी

नगरा,बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस ने सोमवार को भोर में दो पीकप पर लदे चार राशि गोवंशीय पशुओं, तीन नाजायज चाकू के साथ सात अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया।

                थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे ने बताया कि उपनिरीक्षक छून्ना सिंह मय हमराह भोर में गश्त पर निकले थे कि थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव के सामने स्थित पुलिया पर दो पीकप खड़ी थी। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों पीकप की जांच की तो उसमे तीन गाय व एक बछिया लदी थी। पिकप में मौजूद लोगो से गोवंशी पशुओं के बारे में पूछताछ करने पर आनाकानी करने लगे। इसपर पुलिस कड़ाई से पेश आते हुए मौजूद लोगो को गिरफ्तार कर लिया।




पकड़े गए लॉग अपना नाम पता बैजनाथ पांडेय निवासी रामगढ़ थाना हल्दी, संजीव यादव निवासी लौहर देवकली, सतेंद्र यादव, भोला यादव, इश्तफाक निवासी गण बिच्छी, रामझलक निवासी कटराई रामपुर थाना सिकंदरपुर व रामजीत यादव निवासी कसेसर थाना भीमपुरा जनपद बलिया बताया। जमा तलाशी लेने पर संजीव, राम झलक व इश्तफाक के पास से तीन अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस दोनों पीकप पर लदे गोवंशी पशुओं सहित सभी अभियुक्तों को थाने ले आई और गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।