Breaking News

डी0सी0एस0के0पी0जी0कॉलेज के प्राचार्य की अगुवाई में हुआ वृहद वृक्षारोपण

 


डॉ सुनील ओझा

मऊ।। गुरुवार 5 जुलाई 2022 को उ0प्र0 सरकार के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य प्रो0 शर्वेश पाण्डेय  के निर्देशन में भूगोल विभाग डी0सी0एस0के0पी0जी0कॉलेज, मऊ द्वारा जन आंदोलन के रूप में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वृक्षारोपण का कार्य श्री राम जानकी कुटी इन्दरपुर भलया में आयोजित किया गया।












प्रो0 शर्वेश पाण्डेय प्राचार्य ने पीपल के वृक्ष का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात डॉ0सुधीर कुमार सिंह अध्यक्ष भूगोल विभाग,डॉ0नीरज कुमार सिंह, डॉ0 घनश्याम दूबे, डॉ0 प्रशांत पाण्डेय, डॉ0 बृजेश यादव, डॉ0 जंग बहादुर, डॉ0योगेन्द्र चौबे,डॉ0 अरुण सिंह,श्री दिनेश आदि प्राध्यापकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए एम0 ए0 भूगोल प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र,छात्राओं ने प्रतिभाग कर 700 पौधों का रोपण किया।





वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात डॉ0 सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0 शर्वेश पाण्डेय प्राचार्य ने संबोधित करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्ता को रेखांकित किया।डॉ0सुधीर कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में वनों के गिरते हुए छेत्र पर चिंता व्यक्त करते हुए भूगोल के छात्र,छात्राओं का वृक्षारोपण जन आंदोलन में कूदने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ0घनश्याम दूबे ने किया।अंत में इस सफल कार्यक्रम में महती भूमिका निभाने वाले डॉ0प्रशान्त पाण्डेय ने आभार प्रकट किया।