Breaking News

मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता(यादव) का निधन



लखनऊ ।। समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले तक स्वास्थ्य खराब होने के कारण देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी वहीं पर भर्ती थे। साधना गुप्ता के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे । स्व साधना गुप्ता (यादव) के पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर को मुलायम सिंह यादव के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।





बता दे कि मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (यादव) को कुछ दिन पहले ही बुखार के बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था। संक्रमण बढ़ने के बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां थी। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव रियल स्टेट बिजनेस में हैं। प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा है। अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट सीट से 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं,लेकिन सफल नही हो पायी थी।


सूच्य हो कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी के बेटे हैं। साधना गुप्ता भी समाजवादी पार्टी की राजनीति में पहले काफी सक्रिय थीं। मुलायम सिंह यादव से विवाह होने के बाद औरैया के विधनू की निवासी साधना गुप्ता ने सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी। उनके भाई प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी विधानसभा चुनाव ने पहले भाजपा की सदस्यता ली थी।

रामगोविंद चौधरी ने किया शोक व्यक्त

बलिया।समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता के आकस्मिक निधन पर पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया श्री चौधरी ने प्रेस को जारी जोक संदेश में कहा है कि ईश्वर गत आत्मा को शांति प्रदान करें।

    समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने भी श्रीमती साधना गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी बलिया ईश्वर से प्रार्थना करती है कि ईश्वर आत्मा को सद्गति प्रदान करें

         

 साधना गुप्ता का जीवन परिचय

मुलायम सिंह यादव ने अपनी पहली पत्नी व अखिलेश यादव की मां मालती देवी की मृत्यु के बाद 23 मई 2003 को साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया था जो उनसे उम्र में 20 साल छोटी थीं। मुलायम सिंह और साधना गुप्ता एक दूसरे के करीब मुलायम सिंह की मां के कारण आए। मुलायम सिंह की मां मूर्ति देवी बीमार रहती थीं। उनका लखनऊ के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज में जब इलाज कराया गया तो साधना ने एक नर्स के तौर पर उनकी देखभाल की। यहां मुलायम साधना से काफी प्रभावित हुए और धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ी। साधना गुप्ता की भले अपने सौतेले बेटे अखिलेश यादव से बहुत अच्छी नही बनती थी लेकिन वह मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव को बहुत मानती थीं।