Breaking News

विश्व संगीत दिवस पर रेड क्रास की टीम को किया गया सम्मानित

 


बलिया ।।  सोमवार को म्यूजिक प्लानेट बलिया के सचिव डॉ अरविन्द उपाध्याय द्वारा आयोजित विश्व संगीत दिवस के अवसर पर बापू भवन टाऊन हॉल में जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेड क्रॉस बलिया सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में जननायक चन्द्रशेखर विश्व विद्यालय की कुलपति/संरक्षक  रेड क्रास बलिया प्रो कल्पलता पाण्डेय द्वारा कोविड काल के दौरान रेड क्रास सोसायटी बलिया द्वारा किए गए उत्कृष्ट  सामाजिक कार्यों के लिए रेड क्रास के जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय,उप -सभापति  विजय कुमार शर्मा, रविशंकर तिवारी, कुमार अभिषेक, उषा कुमारी, नंदिनी सिंह, मुस्कान एवं रेड क्रास की पूरी टीम को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।




         रेड क्रास सोसायटी बलिया के समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा रेड क्रास टीम की तरफ से कुलपति महोदया एवं म्यूजिक प्लानेट बलिया के सचिव डॉ अरविन्द उपाध्याय को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।