Breaking News

मनोज सिंह हुए भाजपाई ,सपा छोड़ते वक्त अखिलेश यादव पर लगाया था क्षत्रिय समाज के अपमान का आरोप




पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री स्वतंत्रदेव ने ग्रहण कराई पार्टी की सदस्यता

पार्टी ज्वाइन करने से पहले लिया मुख्यमंत्री योगी जी का आशीर्वाद


बलिया : समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर क्षत्रीय समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए सपा से नाता तोड़ने वाले बैरिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव ने मनोज सिंह को पार्टी में शामिल कराया। सदस्यता ग्रहण करने से पूर्व मनोज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। मनोज सिंह के भाजपा में शामिल होने पर बैरिया के उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द  के आशीर्वाद से मनोज सिंह अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के पावन दिन मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेकर पार्टी ज्वाइन किया।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मनोज सिंह को  भारतीय जनता पार्टी  की सदस्यता दिलाते हुए भाजपा का अंगवस्त्रम् पहना कर गुलदस्ता भेंट करते हुए भारतीय जनता पार्टी  परिवार में शामिल किया। 




प्रदेश अध्यक्ष ने मनोज सिंह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  एवं भाजपा की नीतियों को प्रभावी रूप से प्रचार और प्रसार करने का निर्देश दिया । मनोज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए एक कर्मठ सिपाही की तरह पार्टी की सेवा करने का विश्वास दिलाया। मनोज सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबर लगते ही बैरिया विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया। उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार भी किया।