Breaking News

भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न :भारत व वैश्विक व्यवस्था,नामक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

 



बलिया ।। भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन के समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने भारत और वर्तमान वैश्विक व्यवस्था.. विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर आधारित है। विदेश नीति निर्धारण का उद्देश्य अपने पड़ोसियों तथा शेष विश्व के साथ शांतिपूर्ण संबंधों को सुनिश्चित करना है और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर निर्णय लेने की स्वायत्तता को सुरक्षित करना है।




हमारी विदेश नीति के मूलभूत सिद्धांत हैं-सामाजिक-आर्थिक विकास एवं राजनीतिक स्थिरता जैसे राष्ट्रीय हितों को प्रोत्साहित करना, राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करना, विभिन्न देशों के बीच शांति, मित्रता, सद्इच्छा एवं सहयोग को बढ़ावा देना, साम्राज्यवाद, उपनिवेशवाद एवं निरंकुश शक्तियों का प्रतिरोध करना तथा अन्य देशों के आंतरिक मामलों में विश्व के सर्वाधिक शत्तिफ़शाली देशों द्वारा हस्तक्षेप का विरोध करना। इसके अलावा राष्ट्रों के बीच विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करना, शस्त्रीकरण का विरोध करना एवं निःशस्त्रीकरण अभियान का समर्थन करना, मानवाधिकारों का सम्मान करना एवं जाति, प्रजाति, रंग, नस्ल, धर्म इत्यादि पर आधारित भेदभाव एवं असमानताओं का विरोध करना तथा पंचशील एवं गुटनिरपेक्ष सिद्धांतों को प्रोत्साहित करना। 




वर्तमान सरकार की विदेश नीति के अंतर्गत वैश्विक शक्तियों के साथ आगे बढ़ने और अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करते हुए भारत के सामरिक स्वायत्तता को बनाये रखना है। वर्तमान सरकार द्वारा राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा देने के लिए सभी देशों से परस्पर संवाद के माध्यम से विदेश नीति को पुनर्परिभाषित किया गया है। भारत की वर्तमान विदेश नीति दूसरे देशों से केवल रक्षा उत्पादों की खरीद तक सीमित नहीं है बल्कि तकनीकी ज्ञान के क्षेत्र में भारत विकसित देशों के साथ प्रयत्नशील है। वर्तमान में भारत अपने सामरिक हितों की पूर्ति के लिए अमेरिका और रूस को संतुलित रूप से साथ लेकर चल रहा है। सामरिक के साथ-साथ वाणिज्यिक हितों की पूर्ति के लिए भारत अपने पड़ोसी देशों पर फोकस कर रहा है। 


प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर  सांसद नीरज शेखर , पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी , पूर्व विधायक भगवान पाठक , पूर्व विधायक गोरख पासवान, की गरिमायी उपस्थिति रही अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने तथा संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय बहादुर सिंह, विनोद शंकर दुबे , सुनीता श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह आलोक शुक्ला , अमिताभ उपाध्याय, संजीव कुमार डंपू , रंजना राय , डॉ धर्मेंद्र सिंह, अरुण सिंह बंटू , संतोष सिंह, सत्यवीर सिंह,कृष्णा पांडे,अशोक यादव , नकुल चौबे, अनूप चौबे , छठु राम, जुगनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।