Breaking News

नगरा पुलिस ने किया 02 गौ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 04 राशि गोवंश बरामद





संतोष द्विवेदी

नगरा बलिया ।। पुलिस अधीक्षक बलिया  राज करन नय्यर  के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी के सफल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नगरा  पुलिस को सफलता मिली है ।





 17 मार्च गुरुवार को थानाध्यक्ष नगरा  संजय कुमार सरोज व उ0नि0 अल्पेश्वर यादव मय हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक पीकप में 04 राशि गोवंशीय पशुओं  के साथ विशुनपुर चट्टी के पास  से 02 अभियुक्तगण 1. लालबहादुर प्रसाद पुत्र कामता प्रसाद साकिन विशुनपुरा थाना नगरा जनपद बलिया 2. इन्द्रजीत यादव पुत्र विजय बहादुर यादव साकिन कमरौली थाना नगरा जनपद बलिया को हिरासत में लेकर 04 राशि गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया । 



अभियुक्त लालबहादुर प्रसाद पुत्र कामता प्रसाद साकिन विशुनपुरा थाना नगरा जनपद बलिया आदि 04 नफर के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 50/22 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को  मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है । फरार अभियुक्तों व वाहन की तलाश की जा रही है ।

नाम पता  गिरफ्तार अभियुक्त

1. लालबहादुर प्रसाद पुत्र कामता प्रसाद साकिन विशुनपुरा थाना नगरा जनपद बलिया 

2. इन्द्रजीत यादव पुत्र विजय बहादुर यादव साकिन कमरौली थाना नगरा जनपद बलिया


नाम पता  वांछित फरार अभियुक्त

1. मुमताज पुत्र मुस्तफा साकिन जमीन पड़सरा थाना नगरा जनपद बलिया 

2. शमशेर पुत्र कामता प्रसाद साकिन विशुनपुरा थाना नगरा जनपद बलिया


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1  संजय कुमार सरोज थानाध्यक्ष थाना नगरा जनपद बलिया 

2 उ0नि0  अल्पेश्वर यादव थाना नगरा जनपद बलिया

3. का.विवेक मौर्या  थाना नगरा जनपद बलिया  

4. का.अंशुमान मिश्रा थाना नगरा जनपद बलिया  

5. का0 अभिनव त्रिपाठी थाना नगरा जनपद बलिया 

6. रि0का0 अंकित पटेल थाना नगरा जनपद बलिया