Breaking News

बोले रक्षामंत्री : हम सौहार्द व राष्ट्र निर्माण के लिये बनाते है सरकार

 






मधुसूदन सिंह

बलिया ।।  जनपद के सिकन्दरपुर के वंशी बाजार में आयोजित चुनावी सभा को  संबोधित करने से पहले भोजपुरी में सभी को अभिवादन करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हम हूं चंदौली के ही हई । सभा को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों पर जमकर कटाक्ष किया । कहा कि विपक्ष के लोग अपना विकास करने के लिये सरकर बनाते है ,लेकिन हम लोग समाज मे सौहार्द बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण के लिये सरकर बनाते है ।





कहा कि विपक्षी दल विकास की योजनाओं में भी भेदभाव करते है लेकिन भाजपा सरकार में किसी के साथ भेदभाव नही होता है । कहा कि यहां के विधायक संजय यादव द्वारा 300 करोड़ से जो सड़को का जाल बिछाया गया है , उसमे किसी के साथ भेदभाव नही किया गया है ।

सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओ को गिनाते हुए श्री सिंह ने कहा कि चाहे किसान सम्मान निधि योजना हो,पीएम या सीएम आवास योजना हो,या गरीबो को निःशुल्क राशन देने की योजना हो,सभी पात्रों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचायी गयी है ।

कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करती है । हमने कहा था कि कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे तो हटाया,श्रीराम मंदिर बनवाएंगे तो वह बन रहा है । आज कश्मीर में हिंदुस्तान का कोई भी व्यक्ति कश्मीर में जमीन खरीद कर घर बनाकर रह सकता है जबकि पहले ऐसा नही था ।

मीडिया से कहा हम गलत कहें तो छापिएगा मैं स्वीकार कर लूंगा। क्योंकि जनता की आंख में धूल नहीं झोकता। शिक्षामंत्री था तो नकल रोका। 370 पर कहा हमने 1951 के वादे को सदन में पूर्ण बहुमत मिलते ही 370 खत्म किया। नागरिकता कानून लागू किया। अयोध्या में राम मंदिर बनाया। विश्वनाथ कारीडोर, शोभनाथ मंदिर, चारों धाम को सुलभ बनाया। लोग कहते हैं कि भाजपा सिर्फ मंदिर बनाती हैं। हम लोकतंत्र का मंदिर भी बनाते हैं। हिन्दू मुस्लिम में भेद हम नहीं मानते। हम विश्व को परिवार मानते हैं। नागपंचमी के दिन सर्प को दूध पिलाकर दीर्घजीवन की कामना करते हैं पर वह काटने आता है तो उसकी हत्या कर देते हैं।

 सपा बसपा कांग्रेस पार्टी नफरत पैदा करती है। राजभर समाज को राष्ट्र भक्त बताया। कहा उसको भी भरमाया जा रहा। सत्येंद्र राजभर का उदाहरण दिया। सरकार ने क्या किया आप स्वयं देखिए। जाति धर्म के भेदभाव पर कोई अंतर हो तो बताइए। पक्के आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना में भी भेदभाव नहीं किया गया। आयुष्मान की प्रशंसा, कोरोना के कारण देश परेशान था। सौ वर्ष में इतनी बड़ी समस्या नहीं आयी। भारत ने जैसे कोरोना पर कंट्रोल किया उसका लोहा दुनिया मान रही है। 

  भ्रष्टाचार के मामले में राजीव गांधी की बात पर कहा कि सौ में से 15 पैसा आता है। आज दिल्ली से सौ रुपया चलता है तो सौ रुपये मिलता है। कहा रक्षा मंत्री हूं मानिए चाहे जो हो जाए भारत माता का मस्तक झुकने नहीं दूंगा। कहा हमें मजबूत कलेजे का प्रधानमंत्री मिला है। भारतीय सेना कमजोर नहीं है। हम इस पार मार सकते हैं, बाउंड्री के पार भी मार सकते हैं। सभी पार्टियों से कहा देश की सुरक्षा के सवाल पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा। कहा कि राजनीति शब्द अपन अर्थ खो रहा है। आइए राजनीति को ठीक करें। अंत में संजय यादव को पुनः विधायक बनाने की गुजारिश की। सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक संजय यादव ने अतिथि का स्वागत किया। जनसभा में मंत्री श्रीकांत शर्मा, सांसद सकलदीप राजभर, पूर्वमंत्री राजधारी, प्रयाग चौहान, सत्येंद्र राजभर (पूर्व अध्यक्ष बसपा) आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन अरविंद कुमार राय ने किया।