Breaking News

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस




पंडित बिरजू महाराज के निधन पर, अदनान सामी, मालिनी अवस्थी सहित तमाम हस्तियों ने जताया शोक.

मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पं.बिरजू महाराज के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त 


ए कुमार

लखनऊ ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पं. बिरजू महाराज ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरी दुनिया मे देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। वे शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी नर्तक थे। उनके निधन से कला जगत को हुई हानि की भरपाई होना कठिन है।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पं.बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बता दे कि कथक सम्राट ने आज तड़के 83 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया ।

स्व बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि देने वालो का तांता लग गया है ।पंडित बिरजू महाराज के निधन पर, अदनान सामी, मालिनी अवस्थी सहित तमाम हस्तियों ने शोक जताया है ।