Breaking News

मुन्ना गुप्ता की हत्या का हुआ राजफाश,3 अभियुक्त गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद




मधुसूदन सिंह

बलिया ।। पिछली 25 जनवरी को थाना मनियर अन्तर्गत  ग्राम लोहटा में  मुन्ना गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी बड़ागांव थाना मनियर  की हत्या  कर शव को सुग्रीव सिहं पुत्र भुवनेश्वर सिहं  के खेत में फेंक दिये जाने की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया । पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है । यह खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने एक प्रेसवार्ता के दौरान की । हत्या का कारण आपसी रंजिश बतायी जा रही है ।

बता दे कि 25 जनवरी को शव मिलने के पश्चात  पुलिस अधीक्षक  बलिया द्वारा घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था तथा  इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2022 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्त दर्ज किया गया । 

इसी क्रम में  29.1.2022 को थानाध्यक्ष मनियर  उ0नि0 मदन पटेल मय SOG व सर्विलांस की संयुक्त  टीम  द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, विवेचना साक्ष्य संकलन व मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में प्रकाश में आए  03 नफर  अभियुक्तो 1. अमित कुमार गुप्ता उर्फ गोलू गुप्ता पुत्र स्व0 राजकुमार गुप्ता निवासी बडागांव थाना मनियर बलिया 2. भरत गुप्ता पुत्र स्व0 राजकुमार गुप्ता निवासी बडागांव थाना मनियर जिला बलिया 3.शिवकुमार राजभर पुत्र रूदल राजभर निवासी बडागांव थाना मनियर जनपद बलिया  को रामजीत बाबा मन्दिर के पास समय 09.40 बजे गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस  व एक अदद मोटर साइकिल व आलाकत्ल में प्रयुक्त चाकू व जैकेट  बरामद हुआ। 

2 हत्यारे मृतक के चचेरे व मौसरे भाई

घटना के खुलासे में यह तथ्य सामने आया कि मृतक मुन्ना गुप्ता और गिरफ्तार दो हत्यारे अमित गुप्ता और भरत गुप्ता जहां रिश्ते में सगे चचेरे भाई है तो वही इनकी माताएं भी सगी बहने है ।इस रिश्ते से ये लोग मौसेरे भाई भी है । पुरानी रंजिश की जो बात सामने आ रही है,उसमे ट्रैक्टर्स के द्वारा एक दूसरे को पछाड़ने को प्रमुख कारण बताया जा रहा है । लेकिन व्यापारिक प्रतिद्वंदिता में हत्या जैसा जघन्य कांड होना, वो भी इतने करीबी सम्बन्धियो के बीच समझ नही आ रहा है । निश्चित ही कोई और बड़ी वजह है जो इस कांड की सूत्रधार बनी है ।

 अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक मुन्ना गुप्ता से पुरानी रंजिश थी जिसको लेकर उन्होंने मुन्ना गुप्ता को मारने की योजना बनायी ।  दिनांक 24.01.2022 को मृतक मुन्ना गुप्ता समय करीब रात्रि 08.25 बजे बड़ागांव  बस स्टेशन पर उतरा और जहां पर शिवकुमार राजभर व अमित गुप्ता पहले से मौजूद थे। दोनों शराब पिलाने के बहाने से उसे लोहटा दारू के  ठेके पर ले गए वहां से दारु खरीद कर बगिया मे ले जाकर  तीनों  शराब पीने के बाद  अमित कुमार गुप्ता ने गला रेतकर मुन्ना गुप्ता की  हत्या कर दी और वहां से भाग गये। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू व जैकेट बरामद हुई ।


          अनावरित अभियोग

1. मु0अ0सं0 28/2022 धारा 302,201,120बी  IPC


     बरामदगी का विवरण

1.  01 अदद मोटर साईकिल 

2.  03 अदद मोबाइल 

3.  01 अदद अबैध कट्टा ( एक अदद तमंचा 7.62 MM व 01 अदद जिन्दा कारतूस 7.62 MM  )

4.  01 अदद चाकू (आलाकत्ल प्रयुक्त)

5. 01 अदद जैकेट


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1.  मदन पटेल थानाध्यक्ष मनियर बलिया ।

2.  संजय सरोज थानाध्यक्ष नगरा बलिया ।

3. प्रभारी SOG उ0नि0  अजय यादव 

4 . हे0का0 आलोक सिंह

5. हे0का0 वेदप्रकाश दूबे

6. का0 अनिल पटेल 

7. का0 राकेश यादव 

8. का0 विजय राय 

9. का0 कृष्ण कुमार सिंह 

सर्विलांस टीम 

10. का0 रोहित यादव

11. का0 विनोद रघुवंशी 

12. का0 विकास सिंह