Breaking News

बोले माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष :वित्तविहीन शिक्षकों की करनी चाहिये चिंता,बिना ताकत व लड़ाई के नही होती है सुनवाई



संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया ।। माध्यमिक शिक्षक संघ का 58 वा वार्षिक जनपदीय अधिवेशन ,शनिवार को जनता इंटर कालेज में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री नंद कुमार मिश्र एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ उमेश चन्द्र पाण्डेय ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर तथा विद्यालय के संस्थापक बाबू सूबेदार सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ लिया।

         अधिवेशन को गति प्रदान करते हुए विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देश भक्ति गीत, समूह गान, भारत माता प्रस्तुति, लघु नाटिका सहित एक दर्जन से उपर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षक कहने के लिए भाग्य विधाता, राष्ट्र निर्माता हैं लेकिन उसके अंदर यदि अपनी लड़ाई लड़ने की ताकत नहीं है तो उसकी कोई सुनवाई नहीं होने वाली। कहे कि राजनीतिज्ञ वोट की राजनीति करते हैं, हमारे समस्याओं के तरफ उनका ध्यान कम जाता है।

 कहे कि हमें शिक्षक होने के नाते वित्तविहीन शिक्षकों के बारे में सोचने की आवश्यकता है। जितना पेंशन हम लोगो को मिलती है उतने में तो वित्तविहीन विद्यालयों में प्रधानाचार्य से लेकर अध्यापक तक को मानदेय नहीं मिलता है।कहे कि हमें तदर्थ एवं वित्तविहीन शिक्षकों की चिंता करनी है लेकिन प्राथमिकता के आधार पर किसकी चिंता की जाए, यह चर्चा का विषय है। तदर्थ शिक्षक तो वेतन पा जाता है लेकिन कब उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा यह चिंता का विषय है लेकिन वित्त विहीन शिक्षक की दुर्दशा की कल्पना कीजिए। कहे कि वर्तमान सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों के प्रति कोई रुचि नहीं दिखाई।









 इससे पूर्व अतिथियों ने जनपद के दर्जनों अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। वहीं जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ उमेश चन्द्र पाण्डेय ने मुख्य अतिथि अमर नाथ सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह के प्रतिनिधि रमेश सिंह को अंग वस्त्रम एवं स्मृतिचिन्ह तथा विद्यालय के शिक्षकों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में पूर्णिया के विधायक विजय कुमार खेमका, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह पटेल,डॉ विनय प्रताप सिंह, शैलेन्द्र बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह, दिव्य प्रताप सिंह, रानू विमल त्रिपाठी, योगेश कुमार सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं संचालन पूर्व प्रवक्ता दिनेश सिंह ने किया।