Breaking News

स्वीप कार्यक्रम : छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ

 





बलिया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड नवानगर के ग्राम रूद्रवार में बुधवार को बसंती देवी बालिका इंटर कॉलेज के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। "हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में आस्था रखने वाले शपथ लेते हैं कि देश की निष्पक्ष, स्वतंत्र और  लोकतान्त्रिक परम्पराओ को बरकरार रखेंगे। प्रत्येक चुनाव में जाति,धर्म ,नस्ल,भाषा,समुदाय के आधार पर प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करेंगे " देश के नागरिक होने के नाते लोकतंत्र की आस्था बचाए रखना आवश्यक है तथा अपनी भागीदारी से वैसे लोगो को सबक सिखाना अनिवार्य है जो लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। 







इस कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं को निर्देशित किया है कि 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा नाम सम्मिलित किया जाय। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है उनका नाम मतदाता सूची से हटवाने के संबंध में टिप्स बतायी गयी। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि भारतीय संविधान ने हमें मत का अधिकार देकर अपने मनपसंद प्रतिनिधि को चुनने का अधिकार दिया है। हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। हमारे प्रतिनिधि ही हमारी बात सरकार सरकार तक पहुचाते हैं जितने अच्छे प्रतिनिधि होंगे उतनी अच्छी व्यवस्था होगी। मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए और अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए। एक अच्छा नागरिक होने के नाते यह हम सब का कर्त्तव्य है।