Breaking News

नगरा में चोरों की बल्ले बल्ले : छत के रास्ते आंगन में उतर चोरों ने किए लगभग डेढ़ लाख के जेवरातों पर हाथ साफ



संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया।। नगरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में गुरुवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर में उतर कर डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। मौके पर रात को ही पहुंची पुलिस ने घर के उत्तर स्थित पोखरे के पास से दो बक्से व एक अटैची को बरामद किया। बक्से व अटैची से नकदी व आभूषण गायब थे। जबकि कपड़े व आवश्यक कागजात बिखरे पड़े थे। 






बता दे कि गांव के पश्चिम वीरेंद्र सिंह का घर है। घटना की रात चोर पास ही रखे पुआल के सहारे छत पर चढ़ गये। सीढ़ी से आंगन में उतर कर एक कमरे में सोये पुत्र प्रिस व उसकी पत्नी के दरवाजे को कपड़े से बांध दिये। उसके बाद दूसरे कमरे में सोयी महिला को भी बाहर से बंद कर दिया। चोर जिस कमरे में बक्से व अटैची रखी थी उसका ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गये। इसके बाद घटना को अंजाम दिये। रात दो बजे घर की एक महिला के शोर करने पर सभी लोग जाग गये। वहीं आस-पास के लोग भी पहुंच गये। प्रिस ने घटना की सूचना पुलिस को दी।