Breaking News

भदोही में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत,बलिया का रहने वाला है मृतक हेड कांस्टेबल



मृत कांस्टेबल का  पैतृक गांव सिकिया थाना सिकंदरपुर (बलिया) है

ज्ञानपुर ।। जिला कारागार ज्ञानपुर में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस लाईन में तैनात हेड कांस्टेबल की  मौत से पुलिस महकमा स्तब्ध रह गया। आर.आई.के साथ में सीओ ज्ञानपुर सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। मृत कांस्टेबल का परिवार पैतृक गांव सिकिया थाना सिकंदरपुर (बलिया)में रहता है। मौत के पीछे हार्ट अटैक बताया जा रहा है। 



थानाक्षेत्र सिकंदरपुर के सिकिया गांव निवासी 32 वर्षीय शैलेन्द्र सिंह बांकेबहादुर सिंह पुलिस लाईन में कांस्टेबल थे। बुधवार को उनकी ड्यूटी जेल पर बंदियों को कोर्ट ले जाने की थी। लगभग सुबह 10 बजे के बाद अचानक उनके सीने में दर्द उठा। उन्होने अपने साथी को इसकी जानकारी दी, जब तक साथी कुछ समझ पाता, तब तक उनकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस वाहन से  जिला चिकित्सालय में पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।