Breaking News

दहेज हत्या ने वांछित महिला समेत 3 गिरफ्तार



संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायालय चालान कर दिया।




             थानाध्यक्ष संजय सरोज ने बताया कि वे सोमवार को मय फोर्स क्षेत्र में गश्त पर निकले थे तभी सूचना मिली कि मु.अ.द. संख्या 217/20 धारा 498 ए/304 बी/201 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट के वांछित अभियुक्त गण राम सिंह चौहान, मोतीलाल चौहान व शांति देवी उर्फ लखपति निवासी ग्राम गौसगंज सत पहाड़ी, थाना आरा नगर, जनपद भोजपुर बिहार ताड़ी बड़ा गांव के समीप मौजूद है तथा कही जाने के फिराक में है। पुलिस टीम देर न करते हुए तुरन्त मौके पर पहुंचकर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।