Breaking News

बांसडीह में हुआ वृहद विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन

 


बलिया: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बांसडीह इंटर कॉलेज में बृहद विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया।  इस कार्यक्रम में प्रभारी सचिव /सिविल जज विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सर्वेश कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बांसडीह इंटर कॉलेज के छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनमें विधिक जानकारी के संबंध में काफी उत्साह देखा गया। 


     उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण से आए अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी और उनसे विधिक सेवा की जानकारी ली। कार्यक्रम में उपस्थित सिविल जज  सर्वेश कुमार मिश्र ने छात्राओं को कानून की भ्रांतियों के बारे में बताया। कहा कि उनका किसी भी प्रकार का शोषण हो रहा हो तो वे विरोध में आवाज अवश्य उठाएं और कानून की सहायता लें। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को अपने अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहिए और किसी भी शोषण के विरुद्ध चुप नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सरकार और न्यायालय ने महिलाओं और बच्चियों को बहुत से अधिकार और सुरक्षा प्रदान की है।






     उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित किसी भी कार्यक्रम का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उपस्थित लोगों को कानून की हर बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र भेजकर न्यायालय से अधिकारों के संरक्षण की बात कर सकते हैं। उन्होंने शिविर में बताया कि महिलाओं के लिए लोक अदालत शुरू होने वाली है जिसमें परिवार से संबंधित बाद विवादों को सुलझाया जाएगा। जागरूक करने के लिए डोर टू डोर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जुडिशल मजिस्ट्रेट राजीव रंजन मिश्र, जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ एस के तिवारी, डॉ विनोद कुमार सिंह, जीजीआईसी प्रधानाचार्य नित्यानंद श्रीवास्तव, बांसडीह इंटर कालेज के प्रबंधक संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।