Breaking News

सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन



संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया ।।सांसद खेल स्पर्धा के तहत जनता इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा नेता डॉ मिलन राम एवं प्रधानाचार्य डॉ उमेश चन्द पांडेय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

      प्रतियोगिता में जनता इंटर कालेज के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। खेल स्पर्धा में 17 वर्ष से कम और 17 वर्ष से उपर के खिलाड़ी भाग लिए।100 मीटर दौड़ में जनता इंटर कालेज के अजय कुमार,200 मीटर में इसी कालेज के विजय कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किए। जबकि बालिका वर्ग में 100 मीटर संगीता पांडेय व 200 मीटर में संजू भारती द्वितीय स्थान रही। बालक वर्ग कबड्डी मे मेजबान टीम ने शहबान इंटर कालेज को15 -20 के अंतर से धूल चटा दिया। बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में भी जनता इंटर कॉलेज की टीम हावी रही।






 अपने संबोधन में भाजपा नेता ने कहा कि खेल स्पर्धा से क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। सरकार द्वारा गवई प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह अच्छी स्कीम है। इससे प्रतिभा निखर कर आएगी।इससे पूर्व जनता इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक डॉ उमेश चन्द पांडेय ने भाजपा नेता डॉ मिलन राम एवं खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अनुज कुमार सिंह एवं संजय सिंह रहे। संचालन दयाशंकर ने किया।