Breaking News

बिठुआ के सरकारी पोखरी पर बन रहे छठ घाट पर इस साल भी साम्प्रदायिक तनाव :एसओ उभांव ने दोनों पक्षो को दी शांति व्यवस्था को खराब न करने की हिदायत







मधुसूदन सिंह

 बलिया ।। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिठुआ में सरकारी पोखरी के किनारे डाला छठ पूजा स्थल को लेकर दो वर्गो के बीच बीते वर्ष से चले आ रहे विवाद को लेकर उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ रविवार की दोपहर में मौके पर पहुंचे, जहां दोनों वर्ग के लोग मौके पर मौजूद रहे। डाला छठ पूजा स्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक सिंह ने स्पष्ट रुप से दोनों वर्ग के लोगों को हिदायत किया कि बीते वर्ष के अनुसार ही इस वर्ष भी डाला छठ पूजन का पर्व मनाया जायेगा। बीते वर्ष तहसील प्रशासन ने इस प्रकरण को लेकर कब्रिस्तान की भूमि की पैमाईश किये जाने का भरोसा दिया था किन्तु एक पक्ष ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि एक वर्ष बीते गये, पैमाईश करने को लेकर आज कल में पैमाईश होने की हिला हवाली कर तहसील ने अपना वादा पूरा नही किया।






प्रभारी निरीक्षक के सामने इस बात की एक पक्ष ने सख्त आपत्ति दर्ज की, कि ग्राम की पोखरी के किनारे जहां डाला छठ पूजा मनाया जाता है वहां पर कब्रिस्तान की भूमि नही है फिर भी जबरन कब्रिस्तान की भूमि होने का दावा करते हुए दूसरे वर्ग के लोगों ने पैमाईश होने से पूर्व ही दो नये कब्र कायम कर दिये है, ताकि हमारे डाला छठ पूजा के कार्य में व्यवधान बरकरार कायम रहे।

  प्रभारी निरीक्षक सिंह ने कहा कि यह प्रकरण एसडीएम के संज्ञान में दे चुका हूं। डाला छठ का पर्व बीतते ही कब्रिस्तान की भूमि की पैमाईश कराकर भविष्य के लिए यह विवाद समाप्त करा दिया जायेगा। उन्होने दोनों वर्ग के लोगों से डाला छठ का पर्व मिलजुल कर मनाने की अपील की।

    मौके का निरीक्षण करने से पूर्व पुलिस चौकी सीयर पर विवादित पक्षों से प्रकरण के मामले में जानकारी करने के लिए पुलिस की तरफ से बुलाया गया था। मामला गम्भीर समझ मे आने के बाद पुलिस मौके का निरीक्षण करने पहुंच गई थी।

   ज्ञातब्य है कि इस विवाद को लेकर बीते वर्ष क्षेत्रीय भाजपा सांसद रविन्दर कुशवाहा भी मौके पर पहुंच कर मामले को संज्ञान लिया था और प्रशासन से त्वरित निस्तारण करने की अपील भी किया था।