Breaking News

भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की मनायी गयी धूमधाम से जयंती,जायसवाल समाज के अध्यक्ष बने रतन लाल जायसवाल





नीलेश दीपू

बिल्थरारोड बलिया ।। नगर के जायसवाल समाज द्वारा बृहस्पतिवार को भगवान सहस्त्र बाहु अर्जुन की जयंती जायसवाल धर्मशाला में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज जनों ने भाग लिया। जायसवाल धर्मशाला में रखे गए मुख्य कार्यक्रम में समाज की संगोष्ठी व  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष  रतनलाल जयसवाल ,महामंत्री सुनील कुमार टिंकू ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय जयसवाल, उपाध्यक्ष विशाल जयसवाल गुल्लू,मंत्री मनीष जयसवाल व कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल को चुना गया ।






इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक एकता, नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, मृत्यु भोज बंद करने तथा नशा मुक्ति पर जोर दिया गया।साथ ही भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जीवनगाथा पर प्रकाश डाला गया।

जिसमें मुख्य रुप से प्रशान्त कुमार मंटू, दुर्गा प्रसाद मधु लाला, विनोद कुमार पप्पू ,शिव कुमार जयसवाल, पीएल जयसवाल, विशाल जयसवाल ,भरत जयसवाल, मनोहर जयसवाल ,अमित जयसवाल ,अजय कुमार गुड्डू, ओम प्रकाश जयसवाल, शशीकांत जायसवाल, प्रदीप जयसवाल ,संदीप जयसवाल, सनी जसवाल, रमेश जायसवाल, आनंद जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।