Breaking News

विश्वजीत यादव सन्नी को मिली समाजवादी युवजन सभा मे राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी,क्षेत्र में फैली खुशी की लहर



नीलेश दीपू

बिल्थरारोड, बलिया ।।  क्षेत्र के ग्राम भीटा भुआरी के रहने वाले विश्वजीत यादव 'सन्नी' पुत्र श्री संजय यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। पार्टी में विश्वजीत यादव 'सन्नी' के  लगातार संघर्ष और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।




विश्वजीत यादव 'सन्नी' को राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने से जिले के लोगों में हर्ष व्याप्त है और उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।विश्वजीत यादव 'सन्नी' ने यह जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के प्रति आभार प्रकट किया और 2022 में आततायी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकने और समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का आह्वान किया।