Breaking News

अटेवा की पुरानी पेंशन बहाली के लिये निकली पदयात्रा को सफल बनाने के लिये बीआरसी बांसडीह पर हुई बैठक



बांसडीह बलिया ।। अटेवा की पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन और निजीकरण के विरोध में जनपद मुख्यालय,बलिया पर दिनांक 22अक्टूबर2021, दिन शुक्रवार को प्रस्तावित पदयात्रा  कार्यक्रम को  सफल बनाने के लिए ब्लॉक बाॅसडीह के शिक्षक व कर्मचारी  साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को  बी.आर. सी.बाॅसडीह के प्राँगण में सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता कर रहे अटेवा के जिला संयोजक  समीर कुमार पाण्डेय ने  पुरानी पेंशन को कार्मिक का जीने का आधार बताया और इस आंदोलन की सफलता के लिए अनवरत संघर्ष की आवश्यकता को रेखांकित किया।



 जिला कार्यकारिणी सदस्य  विनय राय ने  22 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित "पदयात्रा कार्यक्रम" की सफलता के लिए उपस्थित साथियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष  राकेश कुमार मौर्य ने अटेवा के पेंशन आंदोलनों का वृत्त प्रस्तुत कर संगठन की उपादेयता पर प्रकाश डाला।

 जिला उपाध्यक्ष  लाल बहादुर शर्मा ने अटेवा को पेंशन आन्दोलन का पर्याय बताया। अटेवा के बाँसडीह,ब्लॉक अध्यक्ष  रामजी वर्मा ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक बाँसडीह के शिक्षक व कर्मचारी साथियों से निरंतर सम्पर्क कर अधिकाधिक संख्या बल के साथ  उपस्थिति सुनिश्चित करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की।


इस बैठक में  संजीव कुमार सिंह(जिला मीडिया सह प्रभारी,अटेवा), हरेराम सिंह(अध्यक्ष,प्राथमिक शिक्षक संघ,बाँसडीह) महामंत्री  संतोष तिवारी, अरुण सिंह,श्री आदित्य यादव,  अजय पाठक,श्रीमती गीता सिंह,सिंपल चौरसिया,रामराज, अनिल तिवारी, अमरजीत, छोटेलाल, अरविंद, संजय, विपिन मौर्य, बैजनाथ प्रजापति, चंद्रेश तिवारी, देशबन्धु, सुरेश वर्मा, सत्यनारायण वर्मा,परशुराम जी,अभिषेक सिंह, फूल चंद आदि शिक्षक व कर्मचारी साथी उपस्थित रहें।