Breaking News

मिट्टी का मकान हो गया ध्वस्त,प्लास्टिक की आड़ में शरण लिया पीड़ित परिवार




बृजेश सिंह

भीमपुरा बलिया ।। पिछले दो दिन से हो रही बारिश में बेल्थरारोड तहसील के अचैठा गांव में एक रिहायशी मकान ढह गया। जिसमें रखा अनाज आदि मलबे के अंदर दब गया। पड़ोसियों की मदद से मिट्टी के मलबे से सामानों को निकाला गया। आशियाने के जमींदोज होने से पीड़ित परिवार प्लास्टिक की आड़ में सामानों को रखकर शरण लिए है। 



बताया जाता है भीमपुरा थाना क्षेत्र के अचैठा गांव के गणेश यादव का मिट्टी का रिहायशी मकान है। शुक्रवार को शुरु हुई बारिश में मकान का कुछ हिस्सा ढह गया। उसमे से परजिनों ने गांव वालों की मदद से सामान निकाला। तबतक शनिवार की सुबह में मकान का बाकी हिस्सा गिर गया। कल के मकान के कुछ हिस्से ध्वस्त होने के चलते परिवार वाले सतर्क थे इसलिए आज कोई हादसा नहीं हुआ। 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य को जानकारी होने पर फ़ोन से हाल जाना। कहा कि यथासंभव मदद किया जाएगा और प्रशासनिक मदद को राजस्व विभाग को सूचना दे दी गयी है।