Breaking News

भाजपा ने दी पत्रकार इमरान खान को बड़ी जिम्मेदारी—भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों की सूची हुई जारी

 



बलिया।। भारतीय जनता पार्टी बलिया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने पत्रकार इमरान खान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जनपद का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाया है। उक्त आशय की जानकारी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद कमर खां ने पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।

बताते चले कि ग्राम सभा घोड़हरा निवासी श्री खान लम्बे वक्त से मीडिया जगत और शिक्षण संस्थानों से जुड़कर कार्य करते रहे है। उनके मनोयन से चहुओर हर्ष हैं। वहीं जिम्मेदारी मिलने के बाद इमरान खान ने कहा कि मेरा पार्टी में आने का मकसद भाजपा और मुसलमानों के बीच की दूरियां खत्म करना है। अन्य पार्टियों ने जो भ्रम फैला रखा है उसे बेनकाब करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इस पर काम करना चाहता हूं। जिसके लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं।