Breaking News

पीड़ितों ने दी बोलेरो को लूटने के प्रयास की तहरीर,पुलिस मान रही है ओवर टेक का मामला



संतोष द्विवेदी

नगरा,बलिया। नगरा-निकासी मार्ग पर रविवार की देर शाम बाइक सवार युवकों ने एक बोलेरो को रोककर उसमें बैठे दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बोलेरो की चाबी लेकर चले गए। इसके बाद बोलेरो सवार लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बोलेरो लूटने के नाकाम प्रयास का आरोप लगा रहें। जबकि पूछताछ के बाद पुलिस ओवरटेक का मामला बता रही है। घटना की तहकीकात जारी है। हालांकि बोलेरो सवार लोगों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।



नगरा थाना क्षेत्र के मलप गॉव निवासी दुर्गेश सिंह अपने भाई एवं एक अन्य साथी के साथ मऊ रिश्तेदारी में अपनी निजी बोलेरो से जा रहे थे। अभी गॉव से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर बोलेरो को रोका। गाड़ी रुकते ही बाइक सवार युवकों ने चालक को गाली देते हुए बोलेरो की चाबी छिनने लगे। यह देख बोलेरो में सवार लोगों ने इसका विरोध किया। बाइक सवार युवकों ने विरोध के वावजूद गाड़ी से चाबी निकाल लिए और वाहन में बैठे दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी। हमले में दो लोग जख़्मी हो गए हैं। घटना के बाद दुर्गेश सिंह शोर मचाना शुरू किए। शोर सुनकर कुछ आस-पास के लोग वहां पहुंचे। लोगों के आने से पहले ही बाइक सवार चाबी लेकर चंपत हो गए। पीडि़त ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।पीडि़त पक्ष का आरोप है कि बाइक सवार बोलेरो लूटने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने और ग्रामीणों के आने पर अंंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। हम लोगों के बीच ओवरटेक का कोई मामला नहीं था। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि लूट का नहीं बल्कि ओवरटेक का मामला था।