Breaking News

मधुबनी में बोले अम्बिका चौधरी : बैरिया का विकास बालू और दारू के खेल में उलझा

 



बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का स्वागत बैरिया में सपा जनों ने जोरदार स्वागत किया । श्री चौधरी ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर भाजपा की सरकार टिकी हुई है । इन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं है। यहां बालू और दारू का खेल खुलेआम हो रहा है। अगर आपने उसके खिलाफ आवाज उठाई तो प्रशासन के सहयोग से आप को दुरुस्त कर दिया जाएगा। मधुबनी में सपा द्वारा आयोजित अपने स्वागत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

     उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को जोड़कर 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा। मेरी जिम्मेदारी पुराने लोगों को एक बार फिर पार्टी से जोड़ कर उन्हें सक्रिय करने की मिली है। इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा भाजपा सपा सरकार की उपलब्धियों को अपना काम बता कर अपनी पीठ खुद अपने ही थपथपा रही है। किंतु जनता जागरूक है उचित समय पर इसका उचित जवाब देने के लिए मन बना चुकी है। 

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा जो लोग पिछले साढे 4 वर्षों में एनएच 31 के गड्ढे नहीं भरवा पाए वह लोग फोरलेन व ग्रीन एक्सप्रेसवे क्या बनवाएंगे। झूठा प्रचार है। नारद राय ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण बिहार के तिलकहरू भी अब नहीं आ रहे हैं। यहां के नौजवानों की शादी भी नहीं हो रही है। उन्होंने गंगा व घाघरा नदियों के कटान को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जब मुख्यमंत्री आए थे तो हमें भी लगा था की कटान का स्थाई निदान हो जाएगा। लेकिन स्थाई निदान हो जाएगा तो कमीशन कहां से मिलेगा। इसलिए कटान का सिलसिला यहां के जनप्रतिनिधियों के सेहत के लिए तो अच्छा है लेकिन जनता के लिये खराब है।