Breaking News

कवि श्वेतांक कुमार सिंह को शिक्षक दिवस के अवसर पर मिला शिक्षक रत्न सम्मान



बलिया ।। जनपद बलिया के सुपरिचित कवि और लेखक  श्री श्वेतांक कुमार सिंह को शिक्षक दिवस के अवसर पर सीतापुर की साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था 'काव्यकला सेवा संस्थान' की ओर से शिक्षक रत्न सम्मान- 2021 प्रदान किया गया है। ये जानकारी संस्थान के अध्यक्ष श्री अवनीश त्रिवेदी ने दूरभाष से दी। 



        श्री सिंह चकिया गांव के रहने वाले हैं और उनको यह सम्मान साहित्य, समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए दिया गया है। श्वेतांक सिंह मशहूर कवि होने के साथ पेशे से एक अध्यापक हैं । इस युवा कवि को इतनी कम उम्र में इसके पूर्व अभिजना साहित्य सम्मान, माँ वीणापाणि साहित्य सम्मान, वागेश्वरी साहित्य सम्मान, सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान, नीरज शब्द शिल्पी सम्मान, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, इंकलाब काव्य रत्न सम्मान सहित दर्जनों महत्वपूर्ण सम्मान मिल चुके हैं। शिक्षा के लिए कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश संयोजक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बीएसए बलिया श्री शिव नारायण सहित पूरे देश से उनके शुभचिंतक अपने-अपने बधाई संदेश प्रेषित कर रहे हैं।