भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
विक्की कुमार गुप्ता
बलिया ।। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय के प्रथम बलिया आगमन पर नगर के टी डी कालेज चौराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व श्री राय उभांव, सिकंदरपुर, सुखपुरा होते हुए बलिया पहुंचे जहां कार्यकर्ताओ ने जगह जगह फूल मालाओं से लाद दिया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए रणजीत राय ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के युवा मोर्चे का प्रदेश उपाध्यक्ष बनना हम जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात हैं।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की आशा और अपेक्षा पर खरा उतरते हुए पुरे पूर्वांचल में युवाओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के पक्ष में लामबंद कर प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी जी के, अबकी बार 350 पार, के आह्वान को धरातल पर उतारने का काम करूंगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के हित में कई कार्य किए हैं जिनकी बदौलत आगमी विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस दौरान श्री राय ने युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय व मऊ के जिलाध्यक्ष हेमन्त राय को अंगवस्त्र से स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे, क्षेत्रीय मंत्री हिमांशु राय, सुमित राय, अरविन्द शाही, ओंकारेश्वर राय, धर्म भारती, राजेश राय, सूरज सिंह, मुन्ना कुमार, शशांक शेखर त्रिपाठी, अनूप वर्मा, अभय साहनी, आशीष प्रताप सिंह, सोनू तिवारी, अंजनी राय, दीपक राय, जगमोहन राजभर, मनीष सिंह, आदर्श प्रताप सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता अश्वनी सिंह लिटिल व संचालन अंकुर उपाध्याय ने किया।