Breaking News

अशोक सिंह समाजसेवी व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ बलिया के संरक्षक ने बाढ़ पीड़ितों में बांटे पका पकाया भोजन






दुबहड़ बलिया ।। गंगा में आई बाढ़ से लोगों के सामने मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा  है।बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में लोगों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है।बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के बीच कुछ समाजसेवी बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं।समाजसेवियों की ओर से बलिया के दुबहड़ क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है।

समाजसेवी व संरक्षक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ बलिया अशोक कुमार सिंह द्वारा दुबहड़ के बाढ़ ग्रस्त इलाके में बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।न्यू अशोक कंस्ट्रक्शन ग्रुप,दुबहड़ ग्राम प्रधान,कछुवा ग्राम प्रधान के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित करने की व्यवस्था की गई है।दुबहड़ में इन समाजसेवियों की ओर से बाढ़ पीड़ितों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है।फिलहाल समाजसेवियों ने बाढ़ की समस्या खत्म न होने तक बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया है।

बाईट-अशोक सिंह समाजसेवी व संरक्षक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ बलिया



बाईट-प्रभात पाण्डेय ग्राम प्रधान दुबहड़।



बाईट-रजनीश पाण्डेय  ग्राम कछवा।