Breaking News

नारी के विकास के बिना देश का विकास असम्भव : ग्रेस जान

 





नारी शक्ति मानव जीवन का आधार :ज्ञानेश्वर मिश्र

नीलेश दीपू

बिल्थरारोड बलिया ।।उभांव थाना पर शनिवार को अभियान मिशन शक्ति तृतीय चरण के शुभारंभ के अवसर पर  महिला सुरक्षा समिति के सदस्यों की एक गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं के मान, सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के साथ ही उनकी सुरक्षा के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए नवजीवन इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल ग्रेसी जान ने कहा कि महिलाएं विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं का विकास नहीं होगा तब तक देश प्रगति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता। 

उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने  गोष्टी को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी ममता की मूरत ,श्रद्धा एवं सद्गुणों की ज्ञान ही नही बल्कि नारी शक्ति मानव जीवन के मूल आधार है। उन्होने कहा कि सरकार महिलाओं की सुविधा के लिए अनेक विकास योजनाओं के साथ ही मिशन शक्ति के माध्यम से संरक्षण और सुरक्षा प्रदान कर रही है। महिलाओं की सहायता और सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। इस मौके पर  सीएचसी सीयर की महिला चिकित्सक डॉ0 चन्द्रप्रभा यादव  व सेंट जेवियर्स स्कूल  पिपरौली बड़ागांव से सुनीता गुप्ता, आश्रित त्रिपाठी सहित महिला कांस्टेबल रीमा यादव , अंजलि पाठक, रागिनी,नीलम यादव आदि मौजूद रही।