Breaking News

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार,गया जेल



 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस  315 बोर के साथ 01 नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार 

अभियेश मिश्र

बेल्थरारोड बलिया ।। पुलिस अधीक्षक बलिया श्रीमान राजकरन नैय्यर महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 12.08.2021 को ज्ञानेश्वर मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना उभांव के निर्देशन में उ0नि0 राघवराम यादव के हमराह हे0का0 कन्हैया यादव का0 धनंजय मांझी के साथ  रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन वस्तु के दृष्टिगत भ्रमण सील होकर ग्राम मझवलिया स्थित हेड पम्प कैनाल की तरफ जा रहे थे कि  हेड  पम्प कैनाल  ग्राम मझवलिया के पास  समय 09.30 बजे जय शंकर शुक्ला उर्फ डुलडुल पुत्र वीरेंद्र शुक्ला निवासी ईसारी सलेमपुर थाना  नगरा जनपद बलिया,संदिग्ध लगा । इसकी चेकिंग पर इस के कब्जे से  एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । पकड़े गये उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना उभांव जनपद बलिया पर मु0अ0सं0 120/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय बलिया  रवाना किया जा रहा है।

                    बरामदगी

1.  01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

            नाम पता अभियुक्त

1. जय शंकर शुक्ला उर्फ डूलडुल पुत्र वीरेंद्र शुक्ला निवासी ईसारी सलेमपुर थाना नगरा जनपद बलिया

               आपराधिक इतिहास

 1.मुकदमा अपराध संख्या 59/19 धारा 354,506 IPC थाना नगरा जनपद बलिया

2 .मुकदमा अपराध संख्या 100/20 धारा 41,411,413 ,414 ,419, 420 467 ,468 ,471,120 B धारा IPC थाना नगरा जनपद बलिया

3. मुकदमा अपराध संख्या 120/21 धारा 3/25 A.Act थाना उभांव जनपद बलिया

      गिरफ्तार करने वाली टीम

1.उ0नि0 श्री राघव राम यादव थाना उभांव जनपद बलिया

2.  हे0का0 कन्हैया यादव थाना उभांव  जनपद बलिया

3. का0 धनंजय माझी  थाना उभांव जनपद बलिया ।