Breaking News

संजय गोंड का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

 


संतोष शर्मा

सिकंदरपुर, बलिया। स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा संजय गोंड़ के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़ों सहित फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत नजर आए। संजय गोंड़ ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की स्थाई स्तंभ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही बड़ा सा बड़ा युद्ध तक जीता जा सकता है। कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश में एक बार फिर योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनानी है।


 स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक भगवान पाठक, डॉ उमेश चंद्र, दिलीप कुमार, अजय खरवार, गणेश सोनी, मंजय राय, राजू गुप्ता, विशाल सोनी, शेरू गुप्ता, दशरथ, बंटी सिंह, संजीव सिंह बबलू, अजीत राय, गोपाल शर्मा, मुन्ना शर्मा, संजीव वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।