Breaking News

बेरुआरबारी में भी हुआ संजय गोंड का भव्य स्वागत

 



बेरुआरबारी बलिया ।। ब्लॉक मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय गौड़ के प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ गोड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी जाति के लोगों का लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक पार्टियां वोट के रूप में शोषण का वोट देने वाली मशीन के रूप में उपयोग करते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने अपने कार्यकर्ताओं को और देश की जनता के हितों का ख्याल रखती है। 

जिस के क्रम में मुझ जैसे एक साधारण परिवार के व्यक्ति को प्रदेश का अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व देकर गोंड समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए। तथा समाज को यह बताया है कि भारत का प्रत्येक व्यक्ति हमारा अपना है ।जिस के क्रम में आज आपके सेवा के लिए मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व दिया है। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह बुच्चु, महामंत्री राकेश गुप्ता,महामंत्री प्रकाश उपाध्याय,उपाध्यक्ष नितेश सिंह,अरुण कुमार सिंह, मंटू गौड़,सिंटू गुप्ता, सोनू गुप्ता, जगमोहन राजभर, स्वप्निल आदित्य पाठक ,श्री भगवान गुप्ता आदि लोग रहे।