Breaking News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित राजीव उपाध्याय को मातृ शोक

 



नरही(बलिया)।। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित राजीव उपाध्याय की माता इंदिरा उपाध्याय 81 वर्ष का वाराणसी हेरीटेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर जैसे ही गंगा भवन पहुंची पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

तबीयत खराब होने पर परिजन उनको गाजीपुर आवास से लेकर बनारस हेरिटेज पहुंचे जहां इलाज के दौरान ब्रेन हेमरेज हो जाने से उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार बनारस हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र संजीव उपाध्याय ने दी।