Breaking News

भाजपा मुख्यालय में 3 साल बाद हुई कोर कमेटी की बैठक, नाराज नेताओं को मनाने की तैयारी में सरकार

 


ए कुमार

लखनऊ ।।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मंगलवार दूसरे दिन कोर कमेटी की बड़ी बैठक में शामिल हुए। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में भाग लिया। यूपी में कार्यकर्ताओं की नाराजगी और संगठन में कार्य करने की शैली को लेकर इस बैठक में अहम चर्चा हुई। 


आगामी चुनाव 2022 को लेकर कैसे पदाधिकारियों के जरिए भाजपा के नेताओं को एकजुट और उनकी नाराजगी को दूर किया जाए, इस पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, देवरिया से सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी और नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा भी शामिल रहे। 


चुनाव को लेकर अहम बैठक मानी जा रही है


करीब 3 साल के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बीएल संतोष के द्वारा अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन संगठन और सरकार के बीच चर्चा को लेकर अहम प्रस्ताव रखा गया। बैठक के जरिए वरिष्ठ नेताओं से भी सुझाव मांगे गए। आगामी 2022 के चुनाव में और क्या किया जा सकता है, जिससे पार्टी मजबूती मिले। 


केशव प्रसाद मौर्य के बेटे को सीएम योगी उनके घर पहुंचकर दी बधाई








यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर उनके बेटे को शादी की बधाई देने के लिए गए। मुख्यमंत्री ने यहां केशव के परिजनों के साथ भोजन भी किया। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित कई अन्य लोग भी थे। डिप्टी सीएम केशव ने सभी का अपने घर पर स्वागत किया और उनके साथ कुछ समय गुजारा। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी की केशव के घर विजिट ऐसे समय में हुई है, जब बीएल संतोष लखनऊ के दौरे पर हैं।