Breaking News

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ने 150 गांवो में कराया योगाभ्यास

 




बलिया ।। नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वाधान जनपद में कार्यरत समस्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा में 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त विकासखंडो के लगभग 150 गांवो में योगाभ्यास करवाया गया। इसके अतिरिक्त भी नेहरू युवा केन्द्र से सम्बद्ध युवा/युवती मण्डलों ने भी इस अवसर पर अपने आस पड़ोस के परिवारों के साथ योगाभ्यास किया।


इसी उपलक्ष्य पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में योग शिक्षक संजय वर्मा और प्रबन्धक घनश्याम सिंह के सहयोग से 1 घण्टे का योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया जिसमें करीब 50 लोगों को योगाभ्यास कराकर योग को जीवनशैली में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। 


     योग दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा  ने कहा कि, योग हमारी भारतीय संस्कृति की अति प्राचीनतम विधा है। आज संपूर्ण विश्व हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के अगुवाई में योग की महत्ता को स्वीकार कर चुका है। कहा कि योग से सामाजिक चेतना के विकास के साथ-साथ मन ,कर्म, वचन भी पवित्र होता हैं, व व्यक्ति में नैतिकता  व राष्ट्रीयता का प्रादुर्भाव होता है!  कहा की कोरोना संक्रमण काल  में योग की महत्ता को पूरे विश्व ने स्वीकार किया। इस मौके पर नवीन सिंह, शलभ उपाध्याय, विनोद चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।