Breaking News

नवानगर ब्लॉक में सपा भाजपा सुभासपा ने जीती 1-1 सीट

 

                               ललिता चौधरी

                               बृजेश यादव

संतोष शर्मा

सिकंदरपुर, बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार को दोपहर बाद तक चलती रही, जिसमें नवानगर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 21, 22 व 23 के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की घोषणा की गई, जिसमें वार्ड नंबर 21 से समाजवादी पार्टी से समर्थित प्रत्याशी बृजेश यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित निरंजन राय को मात दियाः जबकि वार्ड नंबर 22 से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से समर्थित प्रत्याशी ललिता चौधरी ने बहुजन समाज पार्टी से समर्थित प्रत्याशी विनोद यादव को मात दिया। जबकि वार्ड नंबर 23 से भारतीय जनता पार्टी से समर्थित प्रत्याशी रामविलास राम ने जीत हासिल की। इस दौरान यदि देखा जाए तो पंदह ब्लॉक व नवानगर ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी से समर्थित केवल एक प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सका है। तीन भारतीय समाज पार्टी तथा एक समाजवादी पार्टी तथा एक भारतीय जनता पार्टी से  बगावत कर चुनाव लड़ने वाले हेमवंती देवी ने जीत हासिल की है।