Breaking News

पंदह ब्लॉक में नही खुला भाजपा का खाता



                            हेमवंती यादव

                                 संजय सिंह

                        


                          संतोष चौहान 

संतोष शर्मा

सिकंदरपुर, बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सोमवार को दोपहर तक घोषित कर दिए गए। इस दौरान पंदह ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित एक भी प्रत्याशियों का खाता नहीं खुल पाया। पंदह ब्लॉक अंतर्गत वार्ड नंबर वार्ड 18 में पूर्व में भाजपा से जिला पंचायत सदस्य रहे भूपेंद्र नाथ सिंह "भोला सिंह" को संतोष चौहान ने परास्त कर दिया। भूपेंद्र नाथ सिंह के लिए पूर्व मंत्री राजधारी सिंह व क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने जी जोर लगा दिया था बावजूद इसके दूसरी बार उनके सर पर जीत का ताज नहीं सज सका। वहीं वार्ड नं. 19 में भारतीय जनता पार्टी से समर्थित प्रत्याशी मनीष सिंह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के समर्थित प्रत्याशी संजय सिंह से बुरी तरह से हार गए। वार्ड नंबर 20 में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी ज्योति देवी भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रही  हेमवंती यादव पत्नी अक्षयलाल यादव से बुरी तरह से परास्त हो गई। इस दौरान इन तीनों वार्डो में भारतीय जनता पार्टी के लिए क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने जी जान लगा दिया था। बावजूद इसके इन्हें जीत नहीं मिली। वहीं हेमवंती देवी व उनके पति अच्छेलाल यादव को भारतीय जनता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित भी कर दिया गया था।