Breaking News

वैक्सीन लेने के बाद भी लोग पड़ रहे बीमार, डब्ल्यू एच ओ से लेकर सरकार कर रही अनदेखी

 



ए कुमार

लखनऊ। कोरोना वायरस (कोविड 19) को लेकर पूरा देश इसकी चपेट में है। हर जगह इससे बचने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। यहां तक कि कोरोना वैक्सीन भी लगाई जा रही है। लेकिन इसका असर बहुत कम हो रहा है। लोग इसे लगाने के बाद भी कोरोना के शिकार हो रहे हैं। आखिर क्यों हो रहे हैं इसके शिकार ? इसका जवाब ना तो सरकार के पास है और ना ही वैज्ञानिकों के पास है। अब तो डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।


     गौरतलब है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी जी ने भी वैक्सीन लगवाई थी। और खुद भी इसकी चपेट में आ गए। सूत्रों की मानें तो ये वैक्सीन इतनी कारगर नहीं है। डब्ल्यू एच ओ और सरकार को इसपर विचार करना चाहिए कि क्यों वैक्सीन लगाने के बाद भी बीमार पड़ रहे हैं। मास्क लगाना, दूरी बनाए रखना ये तो ठीक है। लेकिन वैक्सीन लगाने के बाद भी अगर बीमार पड़ रहे हैं तो सोचने वाली बात है। कि क्या वैक्सीन बनाने में भी घपला हुआ है। क्यों कि जब मुख्यमंत्री और अभिनेता ही चपेट में आ गए हैं तो आम जनता क्यों ना आए।