Breaking News

अच्छे दिन,विकास के दावे,व रामराज्य की हकीकत को देख कराह रही है जनता ,बोले शिवपाल क्या यही है रामराज्य ?



ए कुमार

गोरखपुर ।। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री के गृहजनपद गोरखपुर में हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जहां गरम दिख रहे हैं वहीं भतीजे अखिलेश यादव पर नरम। गुरुवार को मीडिया से मुखातिब शिवपाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर बात की। उन्हें सपा में प्रसपा के विलय से इंकार करते हुए कहा कि सपा से गठबंधन हो सकता है। विलय का सवाल नहीं है।


केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए उन्हों ने कहा कि भाजपा के रामराज्य, अच्छे दिन व विकास के दावे की हकीकत को देख जनता कराह रही है। अच्छे दिन वालों के सभी दावे खोखले साबित हुए है। सरकार की विफलता से देश व प्रदेश में महंगाई चरम पर हैं। जनता तबाह है। कोरोना संक्रमण को रोकने में भी सरकार विफल रही। उसकी गलत नीतियों से लाखों मजदूर सड़कों पर आ गए । लोगों की नौकरियां छीन गई।


बाईट--- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  अध्यक्ष शिवपाल यादव