Breaking News

बारात संग दुल्हन कर रही थी इंजॉय,एक तेज रफ्तार आयी कार, मच गया चारो तरफ चीत्कार

 



ए कुमार

मुजफ्फरनगर ।। खुली गाड़ी में दुल्हन इंजॉय कर रही थी। खिड़कियों पर रिश्तेदार लटके हुए थे। एक तेज रफ्तार कार के टक्कर मारने के बाद चारो तरफ चीत्कार मच गया । इस हादसे में एक की मौत, दर्जनभर लोग घायल हो गये हैं।


             



       

मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बरात की चढ़त के दौरान एक तेज रफ्तार कार बरातियों में जा घुसी। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात हाईवे पर गांव बीबीपुर के निकट एक तेज रफ्तार कार बारातियों में जा घुसी। बताया गया कि गांव शेरनगर में मंगलवार देर रात को बहादरपुर से बरात आई थी। हाईवे पर बरात की चढ़त हो रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार बरातियों में जा घुसी। इस हादसे में 12 बराती घायल हो गए। इसके अलावा प्रमोद नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि उत्तराखंड की ओर से आ रही कार की रफ्तार काफी तेज थी।