Breaking News

गांव गांव कलेंडर बांट कर कांग्रेस का चल रहा है संगठन सृजन अभियान



रसड़ा (बलिया) ।।  कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा कांग्रेस से लोगों को गांव -गांव स्तर पर जोड़ने व जागरूकता लाने के लिए नए साल का कैलेंडर गांव-गांव में वितरण  किया जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की देखरेख में प्रदेश के मंडल, जिला, तहसील ,गांव मे सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस सरकार में देश में किए गए विकास कार्यों को व आजादी दिलाने वाली राष्ट्रीय पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास अलख जगाने के लिए नए  साल का कैलेंडर वितरण किया जा रहा है। 

जिला महासचिव विशाल चौरसिया ने कहा कैलेंडर वितरण कार्य में गांव-गांव जाने पर लोगों को कांग्रेस के प्रति  लोगों में आकर्षण बढ़ता हुआ दिख रहा है । श्री चौरसिया ने बताया कि कांग्रेस के प्रति लोगो का बढ़ता आकर्षण आने वाले 2022 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की ओर इशारा कर रहा है । कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के  प्रदेश दौरा से जिला स्तर ,ब्लॉक स्तर, गांव स्तर पर लोग कांग्रेस से जुड़ने के लिए आ रहे हैं और कैलेंडर वितरण कार्य में साथ साथ लगे रह रहे है ।