Breaking News

शादी समारोह से लौट रही सड़क किनारे खड़ी स्करपियो के ऊपर बालू लदा हुआ ट्रक पलटा,8 की मौत,सीएम ने जताया शोक


 


ए कुमार

कौशाम्बी ।।


स्कार्पियो में सवार ड्राइवर समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत


 दो लड़कियों ने गाड़ी से कूद कर बचाई जान। 


कुल दस लोग गाड़ी में थे सवार...


मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं व बच्चे शामिल...


कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर से आई थी बारात...


कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे की घटना। 


डीएम-एसपी समेत जिले के आलाधिकारी व कई थाने की पुलिस मौके पर।

मुख्यमंत्री ने  जनपद कौशाम्बी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया


घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशाम्बी में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने  दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।


अपडेट

खड़ी स्कार्पियो के ऊपर डस्ट लदे डंफर पलट जाने से 8 लोगों की मौत



कौशाम्बी- जनपद जिले के कड़ाधाम कोतवाली के देवीगंज बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में वैवाहिक समारोह का आयोजन था। कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव से पंकज पुत्र मोहन लाल अग्रहरी की बारात गेस्ट हाउस पहुंची थी। रात लगभग 3:30 बजे वैवाहिक समारोह में शामिल होकर एक स्कॉर्पियो में महिलाएं, बच्चे बैठ कर वापस घर जाने के लिए निकले। बताते हैं कि स्कार्पियो चालक रास्ता भटक कर देवीगंज बाजार के लेहदरी रोड पर पहुंच गया। स्कॉर्पियो चालक चौराहा पर रुक कर मोबाइल के जरिए रास्ता पूछ रहा था तभी सैनी की ओर से तेज रफ्तार बालू (डस्ट) लदा ट्रक आया और अचानक स्कॉर्पियो के ऊपर पलट गया। ट्रक पलटने से स्कार्पियो सवार सभी लोग उसी के अंदर दब गए। जैसे तैसे दो लड़कियां बाहर निकली और फोन के जरिए गेस्ट हाउस में मौजूद परिजनों को सूचित किया। हादसे की जानकारी होने के बाद शादी समारोह वाले घर कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।  सूचना पर जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर समेत जिले के कई थाना की पुलिस व सिराथू तहसील प्रशासन घटना स्थल  पर पहुंचे। और पुलिस ने सभी आठ शव को पोस्टमार्टम के बाद सम्बन्धित गांवो के लिये भेज दिया गया है ।

एडीजी व आईजी सड़क दुर्घटनास्थल का निरिक्षण करने के बाद कोखराज थाने की ब्यवस्थाओ की जाँच पड़ताल* कौशाम्बी।एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश आज आईजी रेंज कवीन्द्र प्रताप सिंह के साथ प्रयागराज जोन जनपद कौशाम्बी थाना कड़ाधाम अंतर्गत चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किए तत्पश्चात थाना कोखराज थाने की ब्यवस्थाओ की जाँच पड़ताल की और संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कौशाम्बी कड़ाधाम में देवीगंज में ट्रक से हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दोनों वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुँचे सम्बन्धित मामले की जाँच पड़ताल की घटना के संबंध में आवयश्क कार्यवाही हेतु निर्देशित किए वहाँ से एडीजी और आईजी कोखराज थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए दोनों अधिकारियो ने थाना परिसर में बनी कोरोना हेल्प डेक्स तथा थाने के अभिलेखों की रख रखाव जांच पड़ताल की साथ ही थाने की साफ सफाई  हेतु निर्देशित किए वहीँ अपराधियो के खिलाफ अब तक की कार्यवाही अन्य जानकारी भी लिया  इस,मौके पर थाने के थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।